Move to Jagran APP

Fight Against COVID-19: कानपुर में कोरोना की चेन तोड़ने में सहायक होगा मास्क बैंक, उद्यमी शुरू करेंगे पहल

Fight Against Covid-19 उपायुक्त उद्योग एसपी यादव ने बताया कि शहर में ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है। इन परिस्थितियों में वह मास्क खरीदने के बारे में सोच कैसे सकते हैं। ऐसे ही लोगों तक मास्क पहुंचाकर उन्हें भी कोरोना से बचाना है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 05:55 PM (IST)
Fight Against COVID-19: कानपुर में कोरोना की चेन तोड़ने में सहायक होगा मास्क बैंक, उद्यमी शुरू करेंगे पहल
कानपुर में कोरोना से बचाव के लिए मास्क बैंक की होगी शुरुआत।

कानपुर, जेएनएन। Fight Against Covid-19 कोरोना की सेकंड वेव से लोगों को बचाने के लिए जिला उद्योग केंद्र अपने यहां मास्क बैंक बनाने जा रहा है। इस बैंक से उद्योगों को जोड़ा जाएगा। यह उद्योग मास्क बनाने वाले भी हो सकते हैं और वितरित करने वाले भी। महीने भर में 10 से 12 लाख मास्क वितरित कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिला उद्योग केंद्र प्रभारी व उपायुक्त उद्योग को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर में 10 से अधिक मास्क बनाने वाली बड़ी इकाइयां हैं जबकि छोटी इकाइयां मिलाकर 50 से लोग इस उद्यम से जुड़े हुए हैं।

loksabha election banner

16 अप्रैल से शुरू होगा अभियान: इन सभी को एक मंच पर लाने के लिए मास्क बैंक बनाया जा रहा है। यह मास्क निश्शुल्क वितरित किए जाएंगे। यह अभियान 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। उपायुक्त उद्योग एसपी यादव ने बताया कि शहर में ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है। इन परिस्थितियों में वह मास्क खरीदने के बारे में सोच कैसे सकते हैं। ऐसे ही लोगों तक मास्क पहुंचाकर उन्हें भी कोरोना से बचाना है। पिछले वर्ष कोरोनाकाल में दो सौ से अधिक इकाइयां मास्क बना रही थीं। उसके बाद जब उनके मूल उद्योग चलने लगे मास्क बनाने का काम बंद कर दिया। अब फिर से मास्क बनाने को लेकर कई उद्यमियों ने रूचि दिखाई है। उन्हें इसके लिए सहूलियतें दी जा रही हैं। इसके अलावा मास्क बैंक बनाने में उनका सहयोग भी लिया जाएगा। अगर वह जरूरतमंदों को मास्क बांटते हैं तो मास्क बैंक के जरिए बांट सकते हैं। अधिक से अधिक मास्क वितरित होने से कोरोना की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी।

मास्क बनाने के लिए कसी कमर: तरूण ग्राम्य विकास समिति के प्रबंधक पंकज पांडेय ने बताया कि वह उद्योग विभाग को एक हजार मास्क प्रतिदिन बनाकर देंगे। जरूरत पड़ने पर पांच हजार मास्क प्रतिदिन बनाकर देंगे। उद्योग विभाग ने इसके लिए उन्हें कुछ कपड़ा मुहैया कराया है। जिसके बाद मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वह कुछ खादी के मास्क भी वितरित करेंगे। होजरी उद्यमी प्रवीण सुराना ने बताया कि मास्क बैंक में योगदान दे रहे हैं। मास्क बनाने के लिए कपड़ा दे रहे हैं। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्था को कम कीमत पर कपड़ा भी दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.