पीडब्ल्यूडी बनाएगा जयपुरिया क्रॉसिंग पर आरओबी, शुरू हुआ पत्राचार
कानपुर से जाजमऊ की तरफ तथा शुक्लागंज उन्नाव जाने वाले वाहन स्वामियों को जाम से निजात दिलाने के प्रयास तेज हो गए हैैं। इसी के तहत जयपुरिया क्रासिंग पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए सेतु निर्माण निगम की जगह अब पीडब्ल्यूडी आरओबी को बनाएगा।
कानपुर, जेएनएन। जयपुरिया क्रासिंग पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए सेतु निर्माण निगम की जगह अब पीडब्ल्यूडी आरओबी को बनाएगा। इसके लिए सेतु निगम मुख्यालय से की ओर से पत्र भेजा गया है।
जयपुरिया क्रासिंग पर फोरलेन पुल बन जाने से वाहन सवार शहर से सीधे जाजमऊ और लखनऊ जाने के लिए सीधा रास्ता मिल जाएगा। अभी तक क्रासिंग पर फंस कर लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में वाहनों सवारों का समय की बर्बाद होता है। इससे निजात दिलवाने के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी ने कमिश्नर को पत्र लिखा था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता दिवाकर शुक्ला की अध्यक्षता में गठित टीम ने सर्वे किया तो सेतु निर्माण निगम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। नौ फरवरी को सेतु निगम की ओर से पीडब्लयूडी प्रमुख अभियंता को भेज दिया गया है। अब प्रमुख अभियंता की ओर से पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता को पत्राचार होगा। इसके बाद सेतु निर्माण निगम द्वारा बनाये डीपीआर पर मंथन करने के बाद मुख्यालय भेजा जाएगा। इस काम में चार माह से ज्यादा का समय लग सकता है।
सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट पर एक नजर
लागत: 59 करोड़
लंबाई: 893 मीटर
चौड़ाई: 10 मीटर
सॢवस लेन से वाहन सवार शुक्लागंज और कैंट के लिए जा सकेंगे।
19 करोड़ रुपये से रेलवे रखेगा पटरी पर गार्डर
पीडब्ल्यूडी को भेजा पत्र
सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक केएन ओझा ने कहा कि जयपुरिया क्रासिंग पर फोरलेन आरओबी बनाने के लिए मुख्यालय स्तर से पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा गया है। अब पीडब्ल्यूडी आरओबी बनाएगा।