Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccination News: कड़ी सुरक्षा में मंडल के जिलों को भेजी गई वैक्सीन, इटावा और फर्रुखाबाद पहुंचने में हुई देरी

मंडलायुक्त ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैक्सीन को शाम चार बजे तक जिलों के भंडारण केंद्रों तक पहुंचना था लेकिन फर्रुखाबाद और इटावा की वैन को रास्ते में कुछ जगहों पर जाम की वजह से देर हो गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:50 AM (IST)
Coronavirus Vaccination News: कड़ी सुरक्षा में मंडल के जिलों को भेजी गई वैक्सीन, इटावा और फर्रुखाबाद पहुंचने में हुई देरी
वैक्सीन के प्रेषण से संबंधित सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। कोरोना क्सीन के वॉयल को गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चकेरी स्थित मंडलीय कोल्ड चैन वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक स्टोर से कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद व  कन्नौज के लिए भेज दिया गया। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने जिलों के लिए खासतौर पर आई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

loksabha election banner

वैक्सीन को शाम चार बजे तक जिलों के भंडारण केंद्रों तक पहुंचना था, लेकिन फर्रुखाबाद और इटावा की वैन को रास्ते में कुछ जगहों पर जाम की वजह से देर हो गई। मंडलीय कार्यालय पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा, सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा, एसीएमओ डॉ. एके कनौजिया, कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. दिनेश सचान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुबह करीब दस बजे मंडलायुक्त चकेरी पहुंचे। उन्होंने स्टोरेज साइट का निरीक्षण किया और कानपुर मंडल के लिए प्राप्त वैक्सीन की सुरक्षा व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने 16 जनवरी के टीकाकरण कार्यक्रम की रूपरेखा देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया। 

मंडल के जिलों को मिली वैक्सीन की डोज  

जिले                  वैक्सीन की डोज 

कानपुर नगर           22700

कानपुर देहात           7820

फर्रुखाबाद               7440

कन्नौज                      8240

औरैया                       5700

इटावा                      11970

सशस्त्र बलों के डॉक्टरों के लिए दिए टीके 

कानपुर में सशस्त्र बलों के डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को 440 और फर्रुखाबाद को 230 डोज दी गई हैं। यह संख्या जिलों को मिली कुछ डोज में शामिल हैं। 

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी वैक्सीन 

मंडल के सभी जिलों के स्टोरेज सेंटर में वैक्सीन 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी 24 घंटे नजर रखेंगे। प्रवेश, निकास, डिस्पैच, सुरक्षा और तापमान का रखरखाव का निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पालन किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.