Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारियों को सौंपी मंडल जिताने की बागडोर, अब तक आयोजित बैठकों का मांगा ब्योरा

क्षेत्रीय पदाधिकारियों को इसीलिए मंडल का प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में इसीलिए मंडल की सक्रियता को और बढ़ाने पर चर्चा भी होगी।पार्टी मंडल को जिला व बूथ के बीच के डाकिया के रूप में ना रख कर अधिक सक्रिय करने जा रही है।

By ShaswatgEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 04:18 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारियों को सौंपी मंडल जिताने की बागडोर, अब तक आयोजित बैठकों का मांगा ब्योरा
बैठक काे संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उनके दांयी ओर बैठे हुए मानवेंद्र सिंह।

कानपुर, जेएनएन। मंडल प्रभारियों से मिलने के लिए कानपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सभी मंडल प्रभारियों को वर्ष 2022 में अपने मंडल का चुनाव जिताना है। इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। वह किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा की कानपुर कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाली आठ जिला इकाइयों के मंडलों की बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली बार्डर पर चल रहा किसान आंदोलन कांग्रेस का षड़यंत्र है। कांग्रेस किसानों को भड़का रही है जबकि भाजपा सरकार किसानों से खुले दिल से बात करने को तैयार है।

loksabha election banner

पहले सत्र में इटावा, औरैया समेत कुछ जिलों के प्रभारियों के साथ की बैठक 

भाजपा में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी मंडलों के प्रभारी बनाए गए हैं। इन्हें क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने पहले इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिला इकाइयों के अंतर्गत आने वाले मंडलों के प्रभारियों की बैठक की। इसके बाद कानपुर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण व देहात के मंडलों की बैठक की। उन्होंने मंडल प्रभारियों से पूछा कि उन्होंने कोरोना के दौरान सितंबर, अक्टूबर, नवंबर में अब तक मंडल की कितनी बैठकें की। उन्होंने बैठक के विषय, संचालन करने वाले का नाम, अध्यक्ष, महामंत्री की सक्रियता, कार्यवाही रजिस्टर का नाम तक पूछ लिया। बाद में सभी से उन्होंने कहा कि मंडल में भाजपा का विस्तार करें। इसके लिए सेक्टर और बूथ पर काम करें। सभी मंडल प्रभारी महीने में कम से कम चार दिन अपने मंडल में संगठनात्मक प्रवास करें। अभी मतदाता सूची संवर्धन का काम चल रहा है, इसलिए उसमें नए नाम जोड़ें।

महत्वपूर्ण दिवसों को अनिवार्य रूप से मनाने का दिया आदेश 

उन्होंने बूथ पर छह कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को अांबेडकर जयंती, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 25 दिसंबर अटल जयंती पर सुशासन दिवस और 11 फरवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित हों।

बैठक के दौरान ये लोग रहे मौजूद 

बैठक की अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कही। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने किया। बैठक में मुखलाल पाल, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, शिव महेश दुबे, पवन प्रताप सिंह, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, आनंद राजपाल, राजेश सिंह भदौरिया, डॉ. बीना आर्या, सुनील बजाज, अविनाश सिंह चौहान, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, श्रीराम मिश्रा, अजय धाकरे, नरेंद्र राजपूत, रूपेश गुप्ता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.