Move to Jagran APP

11 माह में पूर्व प्रधानमंत्री का प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री ने किया था लोकार्पण

कानपुर शहर के रामादेवी चौराहे पर फ्लाइओवर निर्माण के लिए पुरानी प्रतिमा हटवाकर एनएचएआइ ने नई प्रतिमा स्थापना के साथ ही फाउंटेन लगवाकर रेलिंग बनवाई थी। प्रतिमा स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है लेकिन अनदेखी हो रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 08:33 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 08:33 AM (IST)
11 माह में पूर्व प्रधानमंत्री का प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री ने किया था लोकार्पण
रामादेवी में टूटा पड़ा पूर्व प्रधानमंत्री का प्रतिमा स्थल।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी के रामादेवी चौराहे पर किसान नेता और देश के पांचवे प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह का प्रतिमास्थल है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराये गए सौंदर्यीकरण का 11 माह पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया था। देखरेख के अभाव में प्रतिमास्थल अब क्षतिग्रस्त होने लगा है। व्यस्ततम चौराहा होने के बाद भी इसकी देखरेख एवं साफ सफाई पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।

loksabha election banner

रामादेवी चौराहे के बीचोबीच किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा खुले में लगी थी। रामादेवी से जाजमऊ के बीच एनएचएआइ को फ्लाईओवर का निर्माण करना था। प्रतिमा लगी होने से निर्माण में बाधा आ रही थी। इसपर प्राधिकरण अफसरों ने इसे दोबारा स्थापित कराने और सौंदर्यीकरण का भरोसा देकर प्रशासन की अनुमित पर हटाया था। वर्ष 2017 में फ्लाईओवर निर्माण के बाद एनएचएआई ने प्रतिमा स्थल का निर्माण कराया। सुंदरीकरण के लिए एनएचएआइ ने प्रतिमास्थल पर चार फाउंटेन के बीच में प्रतिमा की स्थापना कराई। दो साल में बनकर तैयार प्रतिमा स्थल को लाल पत्थर से तैयार किया गया है।

बीते 26 जनवरी 2019 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रतिमास्थल का लोकार्पण किया था। यहां साफ-सफाई और इसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी नगर-निगम की है। लेकिन, अनदेखी के चलते 11 माह बीतने के बाद ही एक ओर से पत्थर को तराशकर तैयार रेलिंग टूट कर गिर पड़ी है। कुछ हिस्सा अभी भी लटक रहा है किस दिन गिर जाए कोई नहीं जानता। पूर्व प्रधानमंत्री का प्रतिमास्थल होने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.