Move to Jagran APP

पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले चेतना चौराहे पर प्रदर्शन की रणनीति तय की थी लेकिन वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसपर कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय के सामने शताब्दी गेट पर पुतला फूंक दिया और पुलिस के आने से पहले चले गए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 01:58 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 01:58 PM (IST)
पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
शताब्दी गेट के सामने पुतला जलाते कांग्रेसी।

कानपुर, जेएनएन। हाथरस के बाद बलरामपुर में दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंककर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी पर जब पुलिस पहुंची तबतक युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतला फूंककर प्रदर्शन खत्म कर चुके थे।

loksabha election banner

हाथरस की घटना पर पहले ही कांग्रेस आंदोलन के मूड में है। बुधवार को लखनऊ में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तो पुलिस भी लाठी चलाने में पीछे नही रही और कार्यकर्ताओ को जेल भेज दिया गया। इसके बाद बलरामपुर में एक और वारदात होने से कांग्रेसियों में प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर उबाल है।

हाथरस, बलरामपुर और लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चेतना चौराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का कार्यक्रम दोपहर एक बजे तय किया था। पुतला दहन की तैयारी की भनक लग गयी तो पुलिस भी चेतना चौराहा पर मुस्तैद हो गयी। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस की मौजूदगी की जानकारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चेतना चौराहा की बजाए एसएसपी कार्यालय के सामने शताब्दी गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और जबतक पुलिस पहुंचती कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक दिया। प्रदर्शन के दौरान तौहीद सिद्दीकी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,राहुल द्विवेदी ,मुकेश बाल्मीकि, मो0सकलैन,मो अरशद ,धीरज तांबे,फरीद अहमद,राज सिंह परमार,सन्दीप ,प्रशांत ठाकुर,आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.