Move to Jagran APP

ऑनलाइन एशियन योगा प्रतियोगिता में कीर्ति, आयुषी व भूमि का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण पदक

सात से नौ सितंबर तक हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन शहर के कई खिलाडिय़ों ने किया प्रतिभाग

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:50 PM (IST)
ऑनलाइन एशियन योगा प्रतियोगिता में कीर्ति, आयुषी व भूमि का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण पदक
ऑनलाइन एशियन योगा प्रतियोगिता में कीर्ति, आयुषी व भूमि का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण पदक

कानपुर, जेएनएन। महामारी के दौर में शहरवासियों में योगासन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी आधार पर सात से नौ सितंबर तक ऑनलाइन एशियन योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें शहर की कीर्ति, आयुषी और भूमि ने दमदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। इनके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता और कार्यशाला में शहर के कई अन्य खिलाडिय़ों ने भी प्रतिभाग किया था।

loksabha election banner

पहले भी कीर्ति और आयुषी बढ़ा चुकी हैं शहर का मान

शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा का परिणाम घोषित होने के बाद योगाचार्य वंदना शुक्ला ने बताया कि भूमि ने इस प्रतियोगिता के अंडर-12 आयु वर्ग, आयुषी सिंह और कीर्ति चौरसिया ने अंडर-14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उनका कहना है कि कीर्ति व आयुषी पहले भी कई राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। इन तीनों खिलाडिय़ों का योग के प्रति रुझान काबिल-ए-तारीफ है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.