भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा, केंद्र ने नौजवानों को आगे बढऩे की राह दिखाई
प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने भाजपा का आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया।
कानपुर, जेएनएन। भारत स्वावलंबी बने, भारत आत्मनिर्भर बने, इसके लिए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए देकर आम जनता, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए व्यवस्था की है। इसके साथ ही अभियान चला देश के नौजवानों को आगे बढऩे की राह दिखाई है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने सोमवार को कहीं। वह उत्तर जिला इकाई के अंतर्गत आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे देश के मान सम्मान को बचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने सीमाओं पर डटे सैनिकों का मनोबल बढ़ाया, साथ ही चीन को करारा जवाब भी दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि जनता कोरोना के दौरान भाजपा नेतृत्व के सेवा कार्यों को सराह रही है। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकटकाल में जिस तरह लोगों के बीच जाकर कार्य किए वह एक मिसाल है। सम्मेलन में छवि लाल सुदर्शन, प्रमोद त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, वैभव खंडेलवाल, संध्या मिश्रा, चंद्रकांत द्विवेदी, मोहित पांडेय, अरुण पाल, दीप अवस्थी, प्रमोद त्रिपाठी, किशन लाल, नवाब ङ्क्षसह, रिचा सक्सेना, सचिन शुक्ला, सुनील साहू, श्रीकृष्ण दीक्षित, अनूप अवस्थी रहे।