Move to Jagran APP

flight service in Lockdown-4.0: नई दिल्ली से ढाई घंटे देरी से कानपुर आई पहली फ्लाइट, मुंबई की फ्लाइट रद

flight booking to delhi लॉकडाउन की पाबंदी हटने के बाद 25 मई से सर्शत विमान सेवा शुरू होने पर नई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 1210 बजे की जगह 230 बजे आई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:20 PM (IST)
flight service in Lockdown-4.0: नई दिल्ली से ढाई घंटे देरी से कानपुर आई पहली फ्लाइट, मुंबई की फ्लाइट रद
flight service in Lockdown-4.0: नई दिल्ली से ढाई घंटे देरी से कानपुर आई पहली फ्लाइट, मुंबई की फ्लाइट रद

कानपुर, जेएनएन। लॉकडाउन शुरू होते ही विमान सेवा में पाबंदी लगने के बाद हवाई यात्रा बंद थी, जो 25 मई को फिर बहाल की गई। लॉकडाउन-4.0 में मिली छूट के बाद नई दिल्ली से आने वाली पहली फ्लाइट ढाई घंटे देरी से आई। इससे आने वाले यात्रियों तो परेशान हुए, वहीं इसकी रिटर्न फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे कई यात्री लौट गए क्योंकि दिल्ली से उनकी पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट [connecting flight from kanpur] थी। देर शाम मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद हो गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने मंगलवार को दोनों उड़ानें नियमित रहने की बात कही है।

loksabha election banner

लॉकडाउन-4.0 में मिली विमान सेवा को भी सर्शत छूट दी गई है। सोमवार को नई दिल्ली और मुंबई से फ्लाइट आने को लेकर चकेरी अहिरवां एयरपोर्ट पर पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। नई दिल्ली से 78/90 सीटर विमान को दोपहर 12.10 बजे 56 यात्रियों को लेकर आना था और फिर 12.40 बजे 36 यात्रियों लेकर दिल्ली लौटना था। दिल्ली से अहिरवां आने वाली फ्लाइट ढाई घंटे देरी से करीब 2:30 बजे आई। इस दौरान यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शास्त्री नगर की ममता देवी, शिवकटरा की पल्लवी और शिवाजी नगर की अपर्णा ने बताया कि दिल्ली से 4:30 बजे पुणे की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग कराई थी। अब इस फ्लाइट के लेट होने से दूसरी फ्लाइट नहीं पकड़ सकते थे, इसलिए रीशेड्यूल कराया है। यात्रियों ने बताया कि विमानन कंपनी की ओर से फ्लाइट लेट होने का पहला मैसेज 11.40 और दूसरा 12.45 बजे आया तब जानकारी हुई। एयरपोर्ट पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी पूर्वी, एसपी ट्रैफिक, पीएसी और चकेरी थाने के फोर्स पहले से मौजूद था और अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

36 में 29 यात्री हुए रवाना

कानपुर से 36 यात्रियों को दिल्ली जाना था। फ्लाइट लेट होने से कई ने यात्रा छोड़ दी और 29 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई की उड़ान नहीं आई, इससे अहिरवां एयरपोर्ट से जाने वाले 56 यात्रियों को निराश होना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा ने बताया लॉक डाउन होने पर 24 मार्च को आखिरी फ्लाइट मुंबई के लिए आई थी। उसके बाद सोमवार को पहली उड़ान दिल्ली की आई है। फ्लाइट लेट होने के पीछे तकनीकी कारण बताया जा रहा है। फिलहाल कल की दिनों उड़ानों का शेड्यूल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.