Move to Jagran APP

kanpur Coronavirus Lockdown : रेड जोन घोषित क्षेत्र में 28000 से ज्यादा घरों का सर्वे पूरा, आवाजाही पर पाबंदी

तब्लीगी जमात में शामिल सात लोगों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद शहर के सात जगहों को रेड जोन घाषित किया गया है।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 12:00 PM (IST)
kanpur Coronavirus Lockdown : रेड जोन घोषित क्षेत्र में 28000 से ज्यादा घरों का सर्वे पूरा, आवाजाही पर पाबंदी
kanpur Coronavirus Lockdown : रेड जोन घोषित क्षेत्र में 28000 से ज्यादा घरों का सर्वे पूरा, आवाजाही पर पाबंदी

कानपुर, जेएनएन। दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रेड जोन घोषित करके सील किए गए मस्जिदों के आसपास के एक किलोमीटर दायरे में रविवार तक 28000 से ज्यादा घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया। चमनगंज, बाबूपुरवा, कर्नलगंज, बजरिया-नौबस्ता आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और नगर निगम की सौ से अधिक संयुक्त टीम ने इलाकों को सैनिटाइज करने के साथ ही घरों की जांच की। पूरे दिन सभी इलाकों में आवागमन बंद रहा। बाबूपुरवा में सबसे ज्यादा घरों की जांच हुई।

loksabha election banner

एसीएम अमित कुमार ने बताया कि बाबूपुरवा में शनिवार व रविवार को 100 टीमों की मदद से सुफ्फा मस्जिद के एक किमी दायरे में घोषित रेड जोन एरिया में कुल 21838 घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। दो लोग ऐसे मिले हैं, जो एक मार्च को सऊदी अरब से आए थे, उन्हें होम क्वारंटाइन कराया गया है। इसी तरह रविवार को कर्नलगंज शेख हुमायूं मस्जिद के एक किमी. दायरे में करीब पांच हजार परिवारों में सर्वे किया गया।

सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चमनगंज की हलीम प्राइमरी मस्जिद से चारों ओर एक किमी दायरे में रविवार को 12 टीमों ने करीब 1105 घरों में सर्वे का काम पूरा किया है। करीब सवा छह हजार लोगों के नाम, पते, उम्र, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और बीमारी के बारे में जानकारी की गई है। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है। बजरिया क्षेत्र में 100 घरों में रहने वाले करीब साढ़े पांच सौ लोगों की जांच हुई। नौबस्ता थानाप्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि मछरिया खैर मस्जिद के आसपास के इलाके में रविवार को टीम ने 35 घरों के करीब 200 लोगों की जांच की। कौन शख्स पिछले एक माह में कहां गया, किससे मिला, आदि बातों की जानकारी की गई है।

मोबाइल की लोकेशन से निकलवाई ट्रैवल हिस्ट्री

जमातियों के मूवमेंट की जानकारी प्रशासन ने सर्विलांस की मदद से उनकी मोबाइल लोकेशन पता लगाकर हासिल की है। इसी के आधार पर देखा गया कि कानपुर आने के बाद जमाती किस मोहल्ले या गली में घूमे थे। मूवमेंट की जानकारी होने के बाद ही प्रशासन ने उन सभी क्षेत्रों में आने वाले करीब 39 हजार घरों के सर्वे की ठानी है। शनिवार को बाबूपुरवा, नौबस्ता, सजेती व घाटमपुर में सर्वे कराया गया था।

आवागमन पर पाबंदी, पुलिस बल रहा तैनात

जिन मस्जिदों में जमाती ठहरे थे, उसके एक किमी दायरे का पूरा इलाका सील किया गया है। बेरीके¨डग लगाकर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। रविवार को किसी ठेलेवाले को भी इन इलाकों में जाने नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक चमनगंज मरकज को जाने वाले हर रास्ते पर बेरीके¨डग लगाई गई है। घनी आबादी वाले गम्मू खां अहाते के दोनों तरफ और कंघी मोहाल में भी बेरीके¨डग लगी है। कर्नलगंज की मस्जिद शेख हुमायूं के आसपास के मोहल्ले, यतीमखाना, कायस्थाना रोड, बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, कर्नलगंज में भी रास्ते सील किए गए हैं।

नगर निगम ने चार मस्जिदों को किया सैनिटाइज

जमातियों की वजह से एकदम से कोरोना पाजिटिव के सामने आए केस को देखते हुए नगर निगम ने अपनी जेटिंग मशीन से रोज ही मस्जिदों को सैनिटाइज करने का काम कर रहा है। रविवार को मछरिया की खैर मस्जिद, चमनगंज की हलीम प्राइमरी मस्जिद, कर्नलगंज की हुमायूं मस्जिद, बाबूपुरवा की सफा मस्जिद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.