Move to Jagran APP

इमरजिंग इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में जानें-किस पायदान पर है देश का कौन सा आइआइटी

साल भर में आइआइटी कानपुर की रैंकिंग 31 पायदान नीचे खिसक गई है।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 11:16 AM (IST)
इमरजिंग इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में जानें-किस पायदान पर है देश का कौन सा आइआइटी
इमरजिंग इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में जानें-किस पायदान पर है देश का कौन सा आइआइटी

कानपुर, जेएनएन। इमरजिंग इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में आइआइटी कानपुर 31वें पायदान नीचे आ गया है। शुक्रवार को जारी रैंकिंग में संस्थान को 77वां स्थान हासिल हुआ, जबकि पिछले साल यह 46वें नंबर पर काबिज था। हालांकि संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इस साल संस्थान ने रैंकिंग में हिस्सा ही नहीं लिया है।

prime article banner

इंग्लैंड (यूके) की इमरजिंग इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी की रैंकिंग कमेटी दुनिया भर की यूनिवर्सिटी और तकनीकी शिक्षण संस्थानों का आकलन करती है। शिक्षा, शोध, छात्र-छात्राओं का अनुपात, शिक्षकों की संख्या, सेमिनार, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम समेत 13 बिंदुओं को परखती है। रैंकिंग में आइआइटी कानपुर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू, आइआइटी खडग़पुर, बम्बई, रुड़की व इंदौर आगे हैं। पिछले साल आइआइटी खडग़पुर, इंदौर, दिल्ली व मद्रास पीछे थे। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुनियाभर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संस्थानों को ट्वीट कर बधाई दी है।

संस्थान ने नहीं भेजी डिटेल

डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल के मुताबिक यूके की जो संस्था रैकिंग करती है, उनसे रैंकिंग का फार्मूला पूछा गया तो उन्होंने बताने से इन्कार कर दिया। ऐसे में इस साल संस्था को डिटेल नहीं भेजी थी।

तुलनात्मक रैंकिंग

संस्थान                        रैंकिंग

                             2020   2019

आइआइएस बेंगलुरू   16      14

आइआइटी खडग़पुर    32      55

आइआइटी बम्बई        34      27

आइआइटी दिल्ली        38     66

आइआइटी रुड़की       58     35

आइआइटी इंदौर         61     61

आइआइटी मद्रास        63     75

आइआइटी रोपड़         63      -

आइआइटी कानपुर      77     46


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.