Move to Jagran APP

बार चुनाव : 21 पदों के लिए मैदान में उतरे 95 प्रत्याशी, 24 तक वापस ले सकते हैं नाम Kanpur News

दूसरे दिन भी उम्मीदवारों ने जुलूस निकालकर दिखाई ताकत तीन मार्च को डीसी लॉ कॉलेज में होगा मतदान।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 10:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:19 AM (IST)
बार चुनाव : 21 पदों के लिए मैदान में उतरे 95 प्रत्याशी, 24 तक वापस ले सकते हैं नाम Kanpur News
बार चुनाव : 21 पदों के लिए मैदान में उतरे 95 प्रत्याशी, 24 तक वापस ले सकते हैं नाम Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष समेत 21 पदों के लिए 95 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले दिन 39 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। एल्डर्स कमेटी के निर्देशों के बावजूद दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर ताकत दिखाई।

loksabha election banner

पहले दिन 39 तो दूसरे दिन 56 दावेदारों ने कराया नामांकन

बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में 56 दावेदारों ने पर्चा भरा। नामांकन कराने वालों की संख्या अधिक होने के चलते एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को काफी जूझना पड़ा। उधर, मंगलवार की ही तरह प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में पूरे दल बल और ताकत के साथ जुलुस निकाला। प्रत्याशियों के जुलूस देखकर मतदाता अधिवक्ताओं ने जीत-हार का आकलन भी किया। बार एसोसिएशन लॉन, लायर्स एसोसिएशन के साथ ही कचहरी परिसर के अन्य हिस्सों से प्रत्याशियों ने जुलूस उठाए। 20 फरवरी यानी गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 24 फरवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। तीन मार्च को डीसी लॉ कॉलेज में मतदान होगा। चार मार्च से मतगणना प्रारंभ होगी। कुल 5234 मतदाता 21 पदों की कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

किस पद के लिए कितने प्रत्याशी

पद                         नामांकन

अध्यक्ष 06

महामंत्री 06

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 07

कनिष्ठ उपाध्यक्ष 06

मंत्री 08

सं. मंत्री लाइब्रेरी 07

सं. मंत्री प्रशासन 07

सं. मंत्री प्रकाशन 03

कोषाध्यक्ष 04

वरिष्ठ कार्यकारिणी 17

कनिष्ठ कार्यकारिणी 24

(कार्यकारिणी में छह-छह प्रत्याशी चुने जाते हैं) 

इन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए : गणेश कुमार दीक्षित, विनोद कुमार मिश्रा, नरेश चंद्र त्रिपाठी, कालीशंकर मिश्रा, श्याम सिंह चंदेल व बलजीत सिंह यादव।

महामंत्री पद के लिए : अनुराग श्रीवास्तव, जगजीवन राम, पवन कुमार तिवारी, आदित्य कुमार सिंह, राकेश कुमार तिवारी, विमल सिंह।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनूप शुक्ला, विश्वनाथ गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, विजय शंकर रावत, अनिल कुमार मिश्रा, कमल किशोर पांडेय। 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष : संजीव कनौजिया, मधु कुमार यादव, अरुण सिंह भदौरिया, विनोद कुमार शुक्ला, हेमंत कुमार तिवारी, प्राची श्रीवास्तव।

मंत्री  : सुनील कुमार वर्मा, कृष्णकांत तिवारी, अरिदमन सिंह, शिशिर कुमार पांडे, वीरेंद्र कुमार पासी, अजय प्रताप सिंह चौहान, रानी कटियार, पवन कुमार पांडेय।

कोषाध्यक्ष : कपिलदेव राय, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, कमल कुमार वर्मा, श्याम कुमार दीक्षित।

संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी : यशू शुक्ला, दुर्गेश कुमार सक्सेना, राघवेंद्र सिंह, अनिल बाबू, हरी कृष्ण शुक्ला, धनंजय दीक्षित, प्रीति त्रिपाठी।

संयुक्त मंत्री प्रकाशन : अरविंद प्रताप वर्मा, वार्तिका दवे, मयूर सैनी

संयुक्त मंत्री प्रशासन : विप्लव त्रिपाठी, अक्षय कुमार सिंह, शशांक तिवारी, आशीष दीवान, आशीष कुमार, संजीव कुमार यादव, कुलदीप श्रीवास्तव।

वरिष्ठ कार्यकारिणी : पवन कुमार अवस्थी, उमाकांत पाल, अनंत कुमार शर्मा, चंद्र किशोर, राजेश कुमार सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह कटियार, सैयद जावेद हुसैन, सुरेश चंद्र केसवानी, अविनाश बाली, उपेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार दीक्षित, गोपाल कृष्ण पांडेय, कुंदन कुमार, अशोक कुमार त्रिवेदी, धनंजय कुमार तिवारी, सुधेंद्र मिश्रा।

कनिष्ठ कार्यकारिणी : अखिलेश कुमार यादव, नीति बाजपेयी, ज्ञानेंद्र कृष्ण पांडेय, निर्मल कुमार, राहुल कनौजिया, सुभाष द्विवेदी, करमेंद्र सिंह, बृजकिशोर यादव, कुशाग्र आनंद, आशीष दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, फिरोज आलम, कैसर जमाल, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप वाल्मीकि, गौरव त्रिपाठी, सुधीर बाजपेयी, मनीष कुमार शर्मा, मनोज कुमार यादव, अभिषेक अवस्थी, अंकुर चौहान व आदित्य कुमार अग्निहोत्री।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.