गांवों का भी आसान होगा सफर, 55 नए ग्रामीण रूटों पर चलेंगी रोडवेज की अनुबंधित बसें Kanpur News
परिवहन विभाग ने निजी ट्रांसपोर्टर्स से मांग टेंडर 23 सितंबर को खुलेंगे।
कानपुर, जेएनएन। ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात की सुविधा और आरामदेह सफर देने के लिए परिवहन विभाग तैयारी कर चुका है। कानपुर जोन में 55 नए ग्रामीण रूटों पर अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने निजी ट्रांसपोर्टर्स से टेंडर मांगे हैं जो 23 सितंबर को खोले जाएंगे। इसके बाद जल्द ही नए रूटों पर बसें भी चलने लगेंगी।
इन डिपो से चलेंगी बसें
आजाद नगर, विकास नगर, किदवई नगर, फजलगंज के साथ जोन के अंतर्गत आने वाले उन्नाव और फतेहपुर डिपो से बसें चलेंगी।
आजाद नगर से इन रूटों पर बसें
-कानपुर- रूमा ड्योढ़ी घाट- सिकठिया- फतेहपुर
-कानपुर- रूमा- महाराजपुर नारायणपुर- फतेहपुर
-कानपुर- रूमा- महाराजपुर कटरी डोमनपुर- सिकठिया- फतेहपुर
-कानपुर- छतमरा, साढ़, भीतरगांव, घाटमपुर, हमीरपुर
-कानपुर- नर्वल मोड़, टौंस, पसीमापुर, साढ़, घाटमपुर, जहानाबाद- रायबरेली
-विकास नगर डिपो से चौबेपुर- फत्तेपुर बिठूर- शिवराजपुर- बिल्हौर- माती
-किदवई नगर डिपो से डेरापुर- माती- गजनेर- घाटमपुर
किस डिपो से कितनी बसें चलेंगी
-आजाद नगर से पांच बसें चलेंगी जबकि पांच डिपो से होकर जाएंगी
-विकास नगर से एक बस चलेगी जबकि पांच डिपो से होकर जाएंगी
-किदवई नगर से एक बस चलेगी
-फजलगंज से चार बसें चलेंगी जबकि सात डिपो से होकर जाएंगी
-उन्नाव से 15 बसें चलेंगी
-फतेहपुर से 12 बसें चलेंगी
इनका ये है कहना
ग्रामीण क्षेत्रों के 55 नए रूट चिह्नित कर अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। बसें चलने से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी। बुधवार को टेंडर डालने की जानकारी भी निजी ट्रांसपोर्टर्स को दी गई।
-अतुल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर जोन