Move to Jagran APP

जेपी नड्डा का कार्यक्रम बदला, अब शहर में बमुश्किल दो घंटे Kanpur News

शहर की नामचीन हस्तियों से मिलने का कार्यक्रम निरस्त और स्वागत का रूट भी बदल गया।

By AbhishekEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 08:58 AM (IST)
जेपी नड्डा का कार्यक्रम बदला, अब शहर में बमुश्किल दो घंटे Kanpur News
जेपी नड्डा का कार्यक्रम बदला, अब शहर में बमुश्किल दो घंटे Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हो गया है। अब वे कानपुर को बहुत कम समय दे पाएंगे। इसलिए एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे संजय वन पहुंचेंगे। फिर कार्यालय के लिए भूमि पूजन स्थल पर जाएंगे। भूमि पूजन का कार्यक्रम भी अब संक्षिप्त किया गया है।

loksabha election banner

12 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा नौबस्ता की मौरंग मंडी के पास क्षेत्रीय कार्यालय का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। पहले कानपुर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक उनका कार्यक्रम था। इस दौरान उनके स्वागत के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर की प्रमुख हस्तियों से उनके भेंट का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था। किंतु अब वे शाम तीन बजे चकेरी एयरपोर्ट उतरेंगे, जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हेलीकॉप्टर से संजय वन किदवई नगर आएंगे। इस दौरान छह अलग-अलग स्थानों पर विधायक महेश त्रिवेदी, मंत्री सतीश महाना, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद भोले सिंह, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार एवं रघुनंदन भदौरिया उनका संक्षिप्त स्वागत करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह उनका स्वागत करेंगे। करीब चार बजे वे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे। यह समय कुछ बढ़ सकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम में यह बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर से करीब पांच बजे तक रवाना हो जाएंगे। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी, जिला अध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

शहर में होगा नौ जिलों के कार्यालयों का शिलान्यास

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर महानगर, कानपुर देहात, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, बागपत, पीलीभीत, जौनपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली के ऐसे नौ कार्यालयों का यहीं से शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं कार्यालय निर्माण प्रकल्प के संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने दी है।

चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगी रंजना

गोविंदनगर उपचुनाव के लिए भाजपा के चुनाव कार्यालय का बुधवार को शुभारंभ होगा। शाम चार बजे होने वाले इस कार्यक्रम में उपचुनाव की सह प्रभारी रंजना उपाध्याय कार्यालय और क्षेत्रीय अध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.