Move to Jagran APP

कानपुर के विमान यात्रियों को बड़ा झटका, मुंबई की एक फ्लाइट बंद, दूसरी निरस्त Kanpur News

अहिरवां एयरपोर्ट पर यात्रियों ने विमान निरस्त होने पर अपनी नाराजगी जताई।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:57 AM (IST)
कानपुर के विमान यात्रियों को बड़ा झटका, मुंबई की एक फ्लाइट बंद, दूसरी निरस्त Kanpur News
कानपुर के विमान यात्रियों को बड़ा झटका, मुंबई की एक फ्लाइट बंद, दूसरी निरस्त Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। शहर से विमान सेवा फिर से लडख़ड़ाने लगी है। यहां से मुंबई के लिए दो फ्लाइट थीं, एक फ्लाइट पहली सितंबर से बंद कर दी गई और दूसरी रविवार को मुंबई में ही निरस्त हो गई। निरस्त फ्लाइट के लिए अफसरों ने तर्क दिया कि मुंबई में विमान लेट हो गया था, अगर कानपुर भेजते तो विजिबिलिटी की दिक्कत होती। रविवार को अहिरवां एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने विमान निरस्त होने पर नाराजगी जताई। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा आगे की तिथियों में बढ़वा ली जबकि कुछ यात्रियों ने किराया रिफंड करा लिया।

loksabha election banner

रविवार दोपहर तीन बजे से ही अहिरवां एयरपोर्ट पर यात्री मुंबई की फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे लेकिन शाम चार बजे फ्लाइट निरस्त होने की घोषणा हुई। दरअसल मुंबई से कानपुर के लिए फ्लाइट दोपहर 2.50 बजे उड़ान भरती है और शाम 4.50 बजे कानपुर में लैंड करती है। कानपुर से इस विमान की उड़ान शाम 5.20 बजे है लेकिन ये विमान मुंबई में ही शाम चार बजे आई। एयरलाइंस अधिकारियों का तर्क है कि मुंबई से ये विमान साढ़े चार बजे उड़ान भरता तो इसे कानपुर में साढ़े छह बजे लैंङ्क्षडग करना पड़ती और उस वक्त कानपुर की विजिबिलिटी पूरी नहीं मिल पाती।

मुबंई की एक फ्लाइट पूरी तरह बंद

कानपुर से मुंबई के बीच दो फ्लाइट उड़ान भर रही थीं लेकिन पहली सितंबर से एक फ्लाइट को बंद कर दिया गया। बताया गया कि परीक्षण के तौर पर दो फ्लाइट चल रही थीं जिसमें एक फ्लाइट बंद कर दी गई है। कानपुर से मुंबई के बीच दो फ्लाइट एक दोपहर करीब साढ़े बारह बजे और दूसरी फ्लाइट शाम पांच बजे थी लेकिन अब दोपहर की फ्लाइट बंद हो गई है।

बेंगलुरू-कोलकाता पहले ही ठंडे बस्ते में

कानपुर से बेंगलुरु और कोलकाता की फ्लाइट पहले ही बंद की जा चुकी है जिसे पुन: चलाने पर कोई मंथन नहीं हो रहा है। अब एयरलाइंस ने 25 सितंबर से अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। कानपुर से दिल्ली के लिए बड़ा विमान लगाने की योजना थी, ये योजना भी ठंडे बस्ते में है ।

मुंबई में ही विमान लेट हो गया था जिससे कानपुर में विजिबिलिटी कम होने की आशंका को देखते हुए फ्लाइट को निरस्त करना पड़ा। पहली सितंबर को बंद की गई फ्लाइट परीक्षण के तौर पर चल रही थी। अहमदाबाद की उड़ान 25 सितंबर से शुरू होगी । -आनंद दुआ, जनसंपर्क अधिकारी, उड़ान भरने वाली एयरलाइंस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.