शूटिंग के लिए कानपुर में रविकिशन, भाजपा नेताओं को जानकारी नहीं Kanpur News
उनके आगमन की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मॉल रोड के होटल में ठहराया गया है।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 12:27 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। फिल्म एक और द्रोणाचार्य की शूटिंग के लिए भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भाजपा सांसद रविकिशन शहर आए। उनके कार्यक्रम को इतना गोपनीय रखा गया कि भाजपा नेताओं को भी इसकी जानकारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात आजाद नगर में फिल्म की शूटिंग होनी थी।
रवि किशन गोरखपुर से फतेहपुर और वहां से उन्नाव होते हुए शनिवार शाम कानपुर पहुंचे। शहर में उनके ठहरने की व्यवस्था पहले मोतीझील के पास एक होटल में की गई लेकिन कार्यक्रम की गोपनीयता बरतने के लिए बाद में उन्हें माल रोड स्थित होटल में ठहराया गया। भाजपा के पार्टी कार्यालय के करीब रुकने के बाद भी किसी भाजपा नेता को इसकी जानकारी नहीं दी गई। देर रात होटल में उनके साथ आई टीम ने बताया कि आजाद नगर में फिल्म की शूटिंग होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें