Move to Jagran APP

मॉनसून की पहली बारिश में खूब भीगे शहरवासी, सुहाना हुआ मौसम Kanpur News

दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे की बारिश में लोग जमकर भीगे जगह जगह जलभराव से परेशानी भी बढ़ गई।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 06:56 PM (IST)
मॉनसून की पहली बारिश में खूब भीगे शहरवासी, सुहाना हुआ मौसम Kanpur News
मॉनसून की पहली बारिश में खूब भीगे शहरवासी, सुहाना हुआ मौसम Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। शहर में धूप के साथ सुबह का आगाज हुआ और दोपहर तक सूरज के तेवर गर्म रहे। लेकिन, शाम ढलते ही बादलों ने डेरा जमाया और डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश ने शहरवासियों को जमकर भिगोया। बारिश बंद होते ही मौसम सुहाना हुआ तो लोग बाहर निकल आए। मॉनसून की पहली बारिश होते ही लोगों के चेहरे खिले नजर आए। कई जगह लोगों ने बारिश का आनंद उठाया तो जगह जगह जलभराव ने परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम विभाग की मानें तो हवा बदलने से मानसूनी बारिश ने संभावित दो दिन पहले शहर में दस्तक दे दी है।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह से मौसम साफ था और धूप भी तेज थी। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। दोपहर तक गर्मी से तंग लोग भी जल्द बारिश की कामना कर रहे थे। शायद, ईश्वर ने उनकी सुन ली दोपहर बाद अचानक आसमान ने बादलों ने डेरा जमाया और करीब चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई।

लगभग डेढ़ घंटे तक मॉनसून की पहली झमाझम बारिश ने लोगों ने भिगो दिया। बारिश बंद हुई मौसम खुशगवार हो गया और लोग बाहर निकल आए। हवा में हल्की ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी हवा बदलकर उत्तर पश्चिमी होने के कारण शहर में दो घंटे में 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम के बदलाव के बीच अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य हैं। बुधवार को भी बारिश संभावित है।

जगह-जगह सड़कों पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

मॉनूसन की पहली बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह नालों में सिल्ट जमा होने से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया।

इसके चलते कई मोहल्लों और इलाकों में लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। ज्यादातर इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। घरों में जलभराव होने से परिवार के लोग पानी बाहर फेंकते नजर आए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.