Move to Jagran APP

कानपुर में गर्मी में मांग कम होने से गिरीं मोटे अनाज की कीमतें

गर्मी में मांग कम होने की वजह से 15 से 20 फीसद गिरावट जल्द आने वाली मक्का की फसल इसका भी बाजार पर असर

By Edited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:54 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 10:01 AM (IST)
कानपुर में गर्मी में मांग कम होने से गिरीं मोटे अनाज की कीमतें
कानपुर में गर्मी में मांग कम होने से गिरीं मोटे अनाज की कीमतें
कानपुर, जेएनएन। बढ़ते पारे ने मोटे अनाज की कीमतें तेजी से गिराई हैं। गर्मी में मांग घटने से इनकी कीमतों में 15 से 20 फीसद तक कमी आ चुकी है। जल्द ही मक्का की नई फसल बाजार में आने वाली है, इसका प्रभाव भी बाजार पर नजर आ रहा है। मोटे अनाज की उपलब्धता बाजार में यूं तो पूरे साल रहती है। लेकिन गर्म होने की वजह से इनकी मांग सर्दी में ही बढ़ती है। सर्दी के दौरान मोटे अनाज की कीमतें काफी बढ़ी हुई थीं।
होली के बाद काफी तेजी से तापमान बढ़ा। इसका असर बिक्री पर भी पढ़ा। कारोबारियों के मुताबिक पिछले पांच वर्ष में इन सभी अनाज की कीमत बाजार में डेढ़ गुना तक बढ़ चुकी है। उनके मुताबिक इस समय फर्रुखाबाद, देवरिया, बिहार में मक्का की नई फसल तैयार है। कुछ ही दिनों में नया मक्का बाजार में आ जाएगा। मक्का पिछले दो माह में पहले ही 400 रुपये क्विंटल गिर चुका है। नई फसल आते ही कीमतें और गिरेंगी।
मोटे अनाज की कीमतें थोक में (प्रति क्विंटल)
अनाज     होली के पहले   अब
ज्वार          3,600         3,000
मक्का         2,300        1,900
बाजरा         2,100         1,900
  • मोटे अनाज ज्यादातर सर्दी में खाए जाते हैं क्योंकि वे गर्म होते हैं। अब तापमान काफी बढ़ चुका है, इसलिए मांग में कमी आ गई है और कीमतें बढ़ी हैं। -अजय बाजपेई, उपाध्यक्ष, कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ।
  • सर्दी में कीमतें बढ़ी थीं लेकिन होली के बाद से कीमतों में गिरावट आ रही है। मक्का की नई फसल भी जल्दी आ जाएगी। इसलिए कीमतें गिर रही हैं। -प्रकाश गुप्ता, गल्ला कारोबारी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.