मुख्यमंत्री के गाय प्रेम पर चंद्रशेखर ने कह दी ये बड़ी बात
बहुजन समाज बनाओ महारैली में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा, गाय अधिक प्यारी है तो सचिवालय में रखें योगी।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:31 PM (IST)
महोबा, जेएनएन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय प्रेम को लेकर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने तीखे प्रहार किये। यहां आयोजित सभा में कहा कि मुख्यमंत्री को अगर गाय अधिक प्यारी है तो उसे सचिवालय में रखें। अपने संबोधन में वह लगातार भाजपा और सरकार पर हमलावर रहे।
सीएम के लिए नहीं इंसान की जान की कीमत
रविवार को भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा डाकबंगला मैदान में बहुजन समाज बनाओ महारैली में चंद्रशेखर ने कहा कि अधिकारी न्याय देने का काम करें, जो अधिकारी मदद नहीं करेगा उसे हम सत्ता आने पर जेल पहुंचाना जानते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, सीएम को गाय ज्यादा कीमती हो गई है, उनके लिए इंसान की जान की कीमत नहीं है। गाय के नाम पर मुसलमानों को मारा जा रहा है।
देश में जारी मानसिक गुलामी
चंद्रशेखर ने कहा कि देश में आज भी मानसिक गुलामी जारी है। भीम आर्मी संगठन बहुत बड़ा है, बहुजन समाज के लोग सत्ता बदल सकते हैं। देश में आबादी के हिसाब से आरक्षण होना चाहिए। उन्होंने छह साल के बच्चों को संविधान पढ़ाने और बहुजन समाज के लोगों से एक होने की अपील की। कहा कि कबरई क्रशर मंडी में मजदूरों का शोषण हो रहा है, जान की कीमत 50 हजार और एक लाख लगाई जाती है, हमारी सत्ता आने पर ऐसा नहीं होगा।
नौकरी और प्रमोशन में नहीं शासन की हिस्सेदारी में चाहिये आरक्षण
सभा में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि हमें आरक्षण नौकरी अथवा प्रमोशन के लिए नहीं चाहिए, हमें शासन की हिस्सेदारी के लिए आरक्षण चाहिए। यह देश हमारा है, सिंधु घाटी की सभ्यता ने बताया है कि हम द्रविण हैं और हमारे पुरखे राजा महाराजा होते थे। आर्य मध्य एशिया (रूस) से आए और हमें छह सौ जातियों में विभाजित कर हमपर राज करने लगे। अलग अलग जातीय संगठनों से काम चलने वाला नहीं है, बहुजन समाज को एक जुट होना होगा। सभा को खादिम अब्बास, पूर्व सांसद इलियास आजमी, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन खान ने भी संबोधित किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें