Move to Jagran APP

कानपुर में बनेगी भारतीय जनता युवा मोर्चा की चुनावी रणनीति

शहर में भाजयुमो की चार सत्रों में सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:50 AM (IST)
कानपुर में बनेगी भारतीय जनता युवा मोर्चा की चुनावी रणनीति
कानपुर में बनेगी भारतीय जनता युवा मोर्चा की चुनावी रणनीति

कानपुर (जागरण संवाददाता)। लोकसभा चुनाव फतह के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा भी पूरा दम लगाएगा। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती देने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति सोमवार को होने जा रही है, जिसमें मोर्चा पदाधिकारियों को चुनावी मंत्र देने भाजपा संगठन के दिग्गज भी आ रहे हैं।

loksabha election banner

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सोमवार को लाजपत भवन में सुबह नौ बजे से होगी। उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल करेंगे। तैयारियों के संबंध में शनिवार को मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यसमिति प्रभारी कमलेश मिश्रा ने गोविंद नगर स्थित होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि बैठक के चार सत्र होंगे। इसमें प्रदेश भर के 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मोर्चा द्वारा अब तक चलाए गए विभिन्न अभियानों के परिणामों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना के प्रस्ताव रखे जाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजपा सरकार की योजनाएं पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे का काम करेंगे। इसका रोडमैप भी प्रदेश कार्यसमिति में तैयार किया जाना है। बैठक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यसमिति संयोजिका आयुषि श्रीमाली, प्रदेश मंत्री जवाहर लाल, प्रमोद विश्वकर्मा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश संयोजिका मीनल गौतम और मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.