मुख्यमंत्री करेंगे बिठूर गंगा उत्सव का शुभारंभ
जागरण संवाददाता, कानपुर: बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक में 20 दिसंबर से शुरू हो रहे बिठूर गंगा उत
जागरण संवाददाता, कानपुर: बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक में 20 दिसंबर से शुरू हो रहे बिठूर गंगा उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी करेंगे। विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उद्घाटन करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री बिठूर को कई सौगात भी दे सकते हैं। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग शाम चार बजे बिठूर पहुंचेंगे।
24 दिसंबर तक उत्सव का आयोजन होगा। 1857 की क्रांति का गौरवशाली इतिहास समेटे इस बिठूर का धार्मिक इतिहास भी समृद्ध है। शास्त्रों में वर्णन है कि भगवान ब्रह्मा ने यहीं से सृष्टि की रचना की थी। महर्षि वाल्मीकि का आश्रम और धु्रव टीला इसके धार्मिक महत्व का दर्शाता है, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से यह कस्बा आज भी विश्व पटल पर वह ख्याति नहीं पा सका, जिसका वह हकदार है। इसके इतिहास को दर्शाने और पर्यटकों को लुभाने के लिए ही 1992 से बिठूर महोत्सव समिति यहां महोत्सव का आयोजन कर रही है। लंबे अर्से बाद एक बार फिर यहां उत्सव होने जा रहा है। बिठूर तक रेलवे लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन पूर्व में बनी बिठूर से सफीपुर तक रेल लाइन बिछाने की योजना को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है।
मुख्यमंत्री बिठूर को कानपुर- लखनऊ रेल मार्ग से जोड़ने का तोहफा दे सकते हैं। विधायक अभिजीत सिंह सांगा उन्हें बिठूर के समग्र विकास और रेल लाइन के विस्तार ने प्रयास शुरू कर दिया है। अगर यह तोहफा मिला तो निश्चित रूप से बिठूर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस संबंध में विधायक और समग्र विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव के बीच विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई जो मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।
यह कार्यक्रम होगा महोत्सव में शेखर सेन द्वारा कबीर दास जी पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। अनुराधा पौडवाल व हरिहरन भजन सुनाएंगे। कव्वाली ,तबला पर जुगलबंदी, क्रांतिकारियों पर आधारित नृत्य नाटिका , कवि सम्मेलन ,मार्शल आर्ट का प्रदर्शन होगा।