बैंकिंग नीतियों पर प्रदर्शन, नारेबाजी
कानपुर : केंद्र सरकार की बैंकिंग नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारि
कानपुर : केंद्र सरकार की बैंकिंग नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक के बिरहाना रोड कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया गया। वहीं 28 फरवरी का बैंकिंग कामकाज ठप करने का भी निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि देशभर के सरकारी व निजी बैंकों के 10 लाख अधिकारी व कर्मी केंद्र सरकार की उत्पीड़नात्मक, कर्मचारी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने को विवश हो गए हैं। इसकी व्यापक तौर पर रणनीति भी तैयार कर ली गई है। इसके पहले सुधीर सोनकर व संजय त्रिवेदी ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर राकेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, मनोज तिवारी, आरके मिश्र, अजय मेहरोत्रा, लालचंद्र, गोरखनाथ मेहरोत्रा, परविंदर सिंह, जीआर तिवारी, अनिल सोनकर व संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।