आप ही योगी-मोदी, अब सम्मान आपके हाथ : स्वतंत्रदेव सिंह
आप ही अध्यक्ष हैं आप ही संगठन के महामंत्री हैं। आप ही योगी और आप ही मोदी हैं। उनकी इज्जत और सम्मान कैसे चुनाव में बचेगा इसको आप जानो..यह कहना था भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का। आगरा खंड शिक्षक व स्नात
- बंद कमरे में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- आगरा खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव में जुटने का आह्वान, सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा संवाद सहयोगी, तिर्वा (कन्नौज) : आप ही अध्यक्ष हैं, आप ही संगठन के महामंत्री हैं। आप ही योगी और आप ही मोदी हैं। उनकी इज्जत और सम्मान चुनाव में कैसे बचेगा, ये चिंता आपकी है। कार्यकर्ताओं से कुछ इस अंदाज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आगरा खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव में जुटने का आह्वान किया। बंद कमरे में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं संग रणनीति बनाई। इसके साथ ही मतदाताओं से संपर्क बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा।
गुरुवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष रानी सुनीता सिंह के घर पहुंचे। वहां ग्राम प्रधानों और शिक्षकों से पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटने को कहा। आधा घंटे रुकने के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शैक्षणिक भवन के एलटी-3 लेक्चर थिएटर में चार जिलों से आए पदाधिकारियों से बंद कमरे में बात की। दोपहर दो बजे तक बैठक हुई। मंच पर सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व मंत्री अर्चना पांडे, जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के साथ स्नातक चुनाव प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह व शिक्षक निर्वाचन के डॉ. दिनेश वशिष्ट मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, देवेश्वर नारायन, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महामंत्री हरिबख्स सिंह, वीर सिंह भदौरिया व सांसद प्रतिनिधि प्रभात व मौजूद रहे।