संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, मौत
संवाद सूत्र, नांदेमऊ : किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। परिजन घटन
संवाद सूत्र, नांदेमऊ : किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। परिजन घटना को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी नादेमऊ के ग्राम नगला भारा में राजाराम परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय पुत्री शशी घर से बाहर निकल गई। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात उसका शव गांव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पूरी रात परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। सुबह जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाया। परिजनों से पूछताछ की लेकिन वह अनिभिज्ञता जताने लगे। परिजनों का यह व्यवहार पुलिस के गले नहीं उतरा। ऐसे में मामले की तह तक जाने को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं गांव में कुछ लोग किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने तो कुछ लोग हत्या कर शव को लटकाए जाने की भी चर्चा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने कहा कि शव फांसी पर लटका मिला है, लेकिन कारण अभी पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकेगा। नाबालिग की फांसी पर उठ रहे सवाल
नाबालिग ने फांसी जैसा कदम उठाया और वजह परिजनों को पता नहीं, यह बात खुद में एक सवाल खड़ा कर रही है। रात नौ बजे गायब हुई किशोरी का शव रात में मिलने पर भी सूचना पुलिस को सुबह दी गई। ऐसे में पारिवारिक प्रताड़ना की ओर भी घटना इशारा कर रही है। घरेलू विवाद को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं लेकिन अभी तक अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है।