मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी
संवाद सूत्र, तालग्राम : मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने खेतों की ओर जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने
संवाद सूत्र, तालग्राम : मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने खेतों की ओर जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना तालग्राम के ग्राम चांदापुर निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र बंजारा शुक्रवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। उसने वहां खड़े चीड़ के पेड़ पर मफलर से फांसी लगा ली। गांव के लोग निकले तो उसे लटका देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इससे हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसआई महेंद्र ¨सह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाया। मां भूरी रो-रोकर बदहवास सी हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी तय हो गई थी। गुरुवार की रात को मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने मोबाइल तोड़ दिया। सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। थानाध्यक्ष राजा दिनेश ¨सह ने बताया कि मां से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई है।