खाद की दुकानों पर टीम के छापे, भरे गए दो के नमूने
संवाद सूत्र, तालग्राम : जिला कृषि अधिकारी ने खाद की दुकानों पर अचानक छाप मार कर जांच पड़ता
संवाद सूत्र, तालग्राम : जिला कृषि अधिकारी ने खाद की दुकानों पर अचानक छाप मार कर जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। इस बीच दो दुकानों से नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी राममिलन ¨सह परिहार ने कर्मचारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई की। ग्राम पलिया में राहुल खाद भंडार का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने खाद का नमूना एकत्रित किया। इसके बाद भाउलपुर चौराहा स्थित चौहान खाद भंडार पर भी जांच पड़ताल करते हुए नमूना लिया गया। इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों हलचल मच गई और लोग ताला डालकर इधर उधर खिसक गए। टीम ने कई स्थानों पर जाकर पड़ताल की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। देर शाम तक लोग अधिकारियों के जाने को लेकर जानकारियां जुटाते रहे। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद ही उपलब्ध कराएं। नमूने में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।