प्रताड़ना से तंग थी पत्नी, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : गिरजेश की शादी आठ वर्ष पहले थाना तालग्राम के ग्राम किश्तियापुर निवासी
संवाद सूत्र, विशुनगढ़ : गिरजेश की शादी आठ वर्ष पहले थाना तालग्राम के ग्राम किश्तियापुर निवासी सोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से परेशान पत्नी पांच माह से मायके में है। वह पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है। मुकदमे की बुधवार को कोर्ट में तारीख भी थी। इसके साथ गिरजेश पर विशुनगढ़, उन्नाव व फर्रुखाबाद में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार सुबह गिरजेश का शव मिलने पर परिजनों ने मायके में रहने वाली पत्नी को जानकारी दी पर देर शाम तक नहीं पहुंची। इससे तरह-तरह की चर्चाएं इलाके में होती रहीं। पुलिस के मुताबिक दो वर्ष पहले उन्नाव क्षेत्र में रोड होल्डअप व फर्रुखाबाद में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की चर्चाएं भी हैं। इसको लेकर उस पर मुकदमे भी दर्ज कराए गए लेकिन अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं हुई है। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों के बीच चर्चाएं हैं लेकिन अभी तक कुछ सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। गोली मारे जाने की बात भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगी। नामजद लोगों के बारे में भी पूरी जांच की जा रही है। वहीं, एसपी हरीश चंदर ने बताया कि मृतक के खिलाफ विशुनगढ़ थाने में मारपीट समेत अन्य मामलों के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस पहलू पर भी पड़ताल होगी।
रिश्तेदारी में गया था पिता
मृतक गिरजेश के पिता मंगलवार को रिश्तेदारी में गए थे। उनको बेटे के देर शाम से गायब होने की जानकारी भी दी गई थी। सुबह बोरवेल में शव मिलने से वह बदहवास हो गए। मृतक के एक बेटी गौरी है। वहीं, परिजनों युवक घर से मोबाइल साथ लेकर गया था। कपड़ों की तलाशी में मोबाइल नहीं मिला है। इससे मोबाइल की तलाश भी शुरू की गई है। इससे कड़ी जुड़ सकती है।