महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, हालत गंभीर
संवाद सहयोगी तिर्वा मोबाइल से बातचीत के दौरान पति के साथ पत्नी का विवाद हो गया। इससे पति ने फ
संवाद सहयोगी, तिर्वा : मोबाइल से बातचीत के दौरान पति के साथ पत्नी का विवाद हो गया। इससे पति ने फटकार दिया तो उसने घर पर रखा केरोसिन खुद पर डाल लिया। इसके बाद आग लगा ली। महिला गंभीर रूप से झुलस गई और परिजनों ने बचाव कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कठेला गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी संध्या व चार वर्षीय पुत्री वैष्णवी घर पर रहती हैं। मंगलवार को संध्या ने वीरेंद्र से फोन पर बातचीत की। दोनों के बीच विवाद हो गया। मकान की दूसरी मंजिल पर संध्या रहती है। कमरे में रखा केरोसिन संध्या ने अपने ऊपर डाल लिया और माचिस से आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से जल गई। परिजनों ने चीख पुकार सुनी तो छत पर जाकर बचाव किया। आग बुझाई और आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि 95 फीसद संध्या जल गई है। इससे हालत नाजुक है। इसको सुरिक्षत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। परिजनों ने मामले की जानकारी संध्या के मायके पक्ष में दे दी। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया। जांच कराई जाएगी और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।