विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बदला लेंगे बदला... तुम्हारी विजिलेंस से जांच कराएंगे', कोतवाल को धमकी देते BJP प्रत्याशी सुब्रत पाठक का VIDEO VIRAL

Published: Wed, 15 May 2024 08:37 AM (IST)

मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने धमकी देते हुए कोतवाल से कहा ...और पढ़ें

'बदला लेंगे बदला... तुम्हारी विजिलेंस से जांच कराएंगे', कोतवाल को धमकी देते सुब्रत पाठक का वीडियो वायरल
'बदला लेंगे बदला... तुम्हारी विजिलेंस से जांच कराएंगे', कोतवाल को धमकी देते सुब्रत पाठक का वीडियो वायरल

जागरण संवाददाता, कन्नौज। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने धमकी देते हुए कोतवाल से कहा कि चुनाव आज खत्म हो रहा है, तुम्हारी विजिलेंस से जांच कराएंगे। हम बदला जरूर लेंगे भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक का यह कहते हुए वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ है।

यह वीडियो मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता रित्विक स्वर्णकार को हिरासत में लेने के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो में सुब्रत पाठक समर्थकों के साथ कोतवाली में हंगामा करते हुए दिखाई दिए।

चुनाव आज खत्म हो रहा है, हम बदला जरूर लेंगे: सुब्रत पाठक

सदर कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह से वह कह रहे हैं कि तत्काल रित्विक को छोड़ दो, चुनाव आज खत्म हो रहा है। तुम्हारी तो हम विजिलेंस से जांच कराएंगे। वह इसका बदला जरूर लेंगे। वहीं मतदान के दौरान सुब्रत पाठक के भाई छोटू पाठक का भी रतनपुर मोहनपुर मतदान केंद्र का वीडियो प्रचलित हो रहा है। इसमें वह अधिवक्ता को गाली देते हुए मारपीट के लिए अमादा होते दिख रहे हैं। मौजूद लोग बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सुब्रत पाठक ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों ने सपा के पक्ष में मतदान कराया है। उनसे कहासुनी हुई है। कुछ लोग गलत ढंग से वीडियो प्रचलित कर रहे हैं।

अखिलेश के सामने एजेंट की हुई पिटाई

भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक मंगलवार को छिबरामऊ के रणधीरपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ एजेंट बंटी दीक्षित से बात की। इस दौरान सुब्रत पाठक ने कहा कि मतदान के दौरान सोमवार को अखिलेश यादव समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचे। उनके उकसाने पर समर्थकों ने बंटी दीक्षित के मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया था। इस दौरान महिलाओं से भी सपाइयों ने अभद्रता की। इसके बाद वह प्रेमपुर पहुंचे और वहां कार्यकर्ता विजेंद्र से मुलाकात की।

ग्राम पंचायत मिघौली के प्रधान मनोज यादव और मौजूद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सुब्रत पाठक ने कहा कि मनोज यादव पर फर्जी मामला दर्ज हुआ है। इसकी वह जांच कराएंगे।

इसे भी पढ़ें: यूपी की इस सीट पर बढ़ी भाजपा की टेंशन! इंडी गठबंधन ने की घेराबंदी तो पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा