पत्नी को कुल्हाड़ी मार किया मरणासन्न
संवाद सूत्र, नादेमऊ : शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मार
संवाद सूत्र, नादेमऊ : शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मार कर मरणासन्न कर दिया। पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। महिला को गंभीर हालत में तिर्वा भेजा गया।
चौकी नादेमऊ के ग्राम नगला दरियाय निवासी भीकम लाल शुक्रवार रात को घर पहुंचा। वहां पर नशे में गाली-गलौज करने लगा। परिजनों के विरोध करने पर हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी शकुंतला देवी समझाने आई तो उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर फटने से वह लहूलुहान हो गई। बेहोश अवस्था में पुत्र सुनील सीएचसी ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तिर्वा भेज दिया गया। पुत्र ने बताया कि पिता शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। वह अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। पुत्र की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।