विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव ने किया दर्शन तो भाजपाइयों ने मंदिर को पानी से धोया, जूता पहनकर परिसर में घूमने का लगाया आरोप

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 06 May 2024 09:37 PM (IST)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर को ...और पढ़ें

बाबा गौरी शंकर मंदिर में धुलाई करते भाजपाई। स्रोत इंटरनेट मीडिया
बाबा गौरी शंकर मंदिर में धुलाई करते भाजपाई। स्रोत इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर को गंगाजल से साफ किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। आरोप है कि पूजा अर्चना के दौरान दूसरे समुदाय के लोग जूता-चप्पल पहनकर मंदिर के अंदर गए थे।

दरअसल, सोमवार को अखिलेश यादव ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने अभियान की शुरुआत करने से पहले शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की थी। 

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

पूजा करते हुए अखिलेश यादव का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दूसरे समुदाय के कुछ सपा कार्यकर्ता मंदिर प्रांगण में जूता पहनकर टहलते हुए दिखे थे, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। 

देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धुलाई कर मंदिर की साफ-सफाई की और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। 

किसने क्या कहा...

मंदिर की सफाई करने वाले शिवेंद्र ने बताया कि अखिलेश यादव मंदिर में दर्शन करने आए थे। कहा कि कुछ दूसरे समुदाय के लोग जूता-चप्पल पहनकर मंदिर के अंदर आए थे। 

बाबा गौरी शंकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर परिसर की धुलाई के मामले में कमेटी की कोई भूमिका नहीं है। कुछ लोग इसको राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 

वहीं, मंदिर के पुजारी मथुरा प्रसाद ने मंदिर परिसर की धुलाई भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई थी। इसमें मंदिर कमेटी का कोई लेना देना नहीं है।