मतदाता सूची गड़बड़ तो दर्ज होगी एफआइआर
जागरण संवाददाता कन्नौज सपाइयों ने मतदाता सूची पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। डीएम ने संज्ञान ल
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सपाइयों ने मतदाता सूची पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। डीएम ने संज्ञान लेकर गड़बड़ी मिलने पर एफआइआर के निर्देश दिए।
गुरुवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल डीएम रवींद्र कुमार से मिला। निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने डीएम से मतदाता सूची में खामियों की शिकायत की। बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची में गलतियां हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब ¨सह ने बताया कि बूथों पर अभियान के दौरान मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए। इससे कई लोग मतदान से छूट जाएंगे। सत्ता के इशारे पर ऐसे कर वोट कटवाने का आरोप लगाया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। संबंधित एसडीएम जांच के निर्देश दिए। बताया कि किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी मिली तो एफआइआर दर्ज कराएं। सदर विधायक अनिल कुमार दोहरे, संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, भोले कुरैशी, फिरोज खां रहे।