विराजे विघ्न विनाशक, घंटा-घड़ियाल से हुआ स्वागत
जागरण संवाददाता, कन्नौज: सिद्धि सदन गजवदन विनायक, कृपा ¨सधु सुंदर सब लायक, गाइये गणपति जगवंदन.
जागरण संवाददाता, कन्नौज: सिद्धि सदन गजवदन विनायक, कृपा ¨सधु सुंदर सब लायक, गाइये गणपति जगवंदन..कुछ इस तरह की स्तुति के साथ जब प्रथम पूज्य भगवान विघ्न विनाशक का प्राकट्य हुआ तो घंटा और घड़ियाल से भक्तों ने विघ्नर्ता का स्वागत किया। पूरा शहर भगवान गणेश की स्तुति से गुंजायमान हो रहा था। शहर भर में बने 24 पांडालों में जब आदिदेव पधारे तो वातावरण भी भक्तिमय हो गया।
गुरुवार को गणेश चतुर्थी को भगवान विनायक के जन्म दिवस पर जैसे ही गणपति का अवतरण हुआ तो भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया। शंकर सुवन भवानी के नंदन की धुन के साथ भक्तों ने पांडालों में स्थापित विशाल प्रतिमाओं की आरती उतारी। शहर के कटरा मोहल्ले में सजे भव्य गणेश पांडाल में आचार्य शिवांग अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इसके बाद सैकड़ों भक्तों ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आरती उतारी। इसी तरह फर्श रोड, मीराटोला, शिवाजी नगर, कचहरी टोला, चौहट़टा व ठकुराना में भी भक्तों ने धूमधाम से लालबाग के राजा का स्वागत किया।
रात में होंगे धार्मिक लीलाओं के मंचन
गणेश महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न पांडालों में रात में पूजन के बाद धार्मिक लीलाओं के मंचन का कार्यक्रम होगा। इसी तरह बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, महिला संगीत, जवाबी कीर्तन, नृत्य प्रतियोगिताएं, मनमोहक झांकियां, सत्संग, वृंदावन के कलाकारों के कार्यक्रम, जागरण समेत कई कार्यक्रम विसर्जन तक चलेंगे। पांडालों पर की गई चौकसी
शहर के सभी गणेश पांडालों में भीड़ होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सदर कोतवाल अजय कुमार ¨सह ने बताया कि सभी पांडालों में सशस्त्र पुलिसकर्मियों और होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उस क्षेत्र के चौकी इंचार्ज की भी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। सादा वर्दी में सिपाही अराजकतत्वों पर भी नजर रख रहे हैं।