Move to Jagran APP

वेंटिलेटर शून्य, पांच दिन में 17 मरीज रेफर

संवाद सहयोगी छिबरामऊ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें इसके लिए 100 शैया अस्पताल का

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:04 PM (IST)
वेंटिलेटर शून्य, पांच दिन में 17 मरीज रेफर
वेंटिलेटर शून्य, पांच दिन में 17 मरीज रेफर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, इसके लिए 100 शैया अस्पताल का निर्माण कराया गया था, पर यहां लोगों को अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार है। वेंटिलेटर की कमी से मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

prime article banner

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सभी अस्पतालों में बेड फुल हो गए थे। आक्सीजन की किल्लत हुई थी। मरीजों को बाहर से सिलिडर लाने पड़े थे। वहीं, सरकार ने इस समस्या का समाधान किया। 1000 एलपीएम की क्षमता का आक्सीजन प्लांट निर्मित कराया। नौ आक्सीजन कंसंट्रेटर का भी इंतजाम कराया। इन सबके बीच अभी वेंटिलेटर व्यवस्था की कमी है। इनकी संख्या शून्य है। वहीं प्रतिदिन इमरजेंसी वार्ड में 14 से 15 मरीज भर्ती किए जाते हैं। 16 सितंबर से अब तक 290 मरीज भर्ती किए गए। इसमें 58 उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए। 25 बिना बताए ही अस्पताल से चले गए। 17 को गंभीर हालत में रेफर किया गया। शेष मरीजों का इलाज किया जा रहा है। तीमारदार उम्मीद जताते हैं कि अस्पताल में वेंटिलेटर होते तो इनको रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

--- अस्पताल में भतीजा भर्ती हैं। वह बुखार से पीड़ित है। अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। इनके आने से जरूरतमंदों को लाभ मिल सकेगा।

- सुधीर कुमार, तुलसीपुर बुखार से पीड़ित भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां इमरजेंसी वार्ड में उपचार हो रहा है। गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार के लिए वेंटिलेटर की अत्यधिक आवश्यकता है। सरकार को अस्पताल में इंतजाम कराना चाहिए।

- देवेंद्र सिंह, गुलरिया तालग्राम पत्नी बुखार से पीड़ित हैं। उनका उपचार इमरजेंसी वार्ड में कराया जा रहा है। गंभीर हालत में मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता है। बेहतर इंतजाम करवाकर मरीजों को यहीं पर उपचार मिलना चाहिए। वेंटिलेटर की अत्यधिक आवश्यकता है।

- अभिमन्यु कुमार, नहर कोठी छिबरामऊ पति कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सामने कई मरीज गंभीर हालत में रेफर किए जा चुके हैं। आज के समय में मरीजों की जान बचाने के लिए वेंटिलेटर की विशेष आवश्यकता लोगों को महसूस हो रही है। इनका इंतजाम होना चाहिए।

- सीमा देवी, चंदरा सौरिख

..------------ वर्तमान समय में आक्सीजन का समुचित प्रबंध हो गया है। आक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध है। अभी वेंटिलेटर एक भी नहीं है। इसके लिए पत्राचार किया जाएगा। वेंटिलेटर का भी इंतजाम अस्पताल में कराने का प्रयास रहेगा।

- डा. राजेश कुमार तिवारी, सीएमएस 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.