Move to Jagran APP

एक हाथ में वेद तो दूसरे में हो लैपटाप

संवाद सहयोगी छिबरामऊ गौ गंगा व देश के लिए संगठन समर्पित है। इसका उद्देश्य ब्राह्मण समाज समेत सर्व समाज को साथ लेकर चलना है। हमारी सनातन संस्कृति तभी जिदा रहेगी जब सर्व समाज साथ होगा। रविवार को यह बातें राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने एक निजी गेस्ट हाउस में प्रांतीय सम्मेलन में कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:26 PM (IST)
एक हाथ में वेद तो दूसरे में हो लैपटाप
एक हाथ में वेद तो दूसरे में हो लैपटाप

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: गौ, गंगा व देश के लिए संगठन समर्पित है। इसका उद्देश्य ब्राह्मण समाज समेत सर्व समाज को साथ लेकर चलना है। हमारी सनातन संस्कृति तभी जिदा रहेगी, जब सर्व समाज साथ होगा। रविवार को यह बातें राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने एक निजी गेस्ट हाउस में प्रांतीय सम्मेलन में कहीं।

loksabha election banner

कहा 24 राज्यों में सफलतापूर्वक संचालन की वजह से संगठन का नाम गिनीज व‌र्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल है। ब्राह्मण समाज के बच्चों के एक हाथ में वेद हो तो दूसरे हाथ में लैपटाप होना चाहिए। गौ माता हमारी पूज्य है। भारत सरकार इन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दे। भगवान परशुराम की जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। राष्ट्रीय महामंत्री प्रचार प्रसार डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी चेतना जगाए। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलू मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। चेयरमैन राजीव दुबे ने सबका साथ सबका विकास को सभी के लिए उपयोगी बताया। इससे पहले महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी ने टीम के साथ मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला पहनाई। साल, गीता, भगवान परशुराम का चित्र व भगवा पटका भेंट कर सम्मानित किया। सभी अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उषा उपाध्याय, सुमन मिश्रा, पूजा पांडेय, शशिवाला द्विवेदी, प्रीति त्रिपाठी, सुनीता दुबे, प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रदीप त्रिपाठी, अनुराग उपाध्याय, अमित तिवारी, हिमांशु द्विवेदी, शुभम दुबे, प्रशांत त्रिपाठी, सौरभ तिवारी मौजूद रहे। इससे पहले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सौरिख कट पर पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सौरिख रोड होकर कार्यक्रम स्थल तक जुलूस भी निकाला गया।

प्रतीक त्रिपाठी बने प्रदेश अध्यक्ष

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रतीक त्रिपाठी को प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाने की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.