विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में मत्स्य पालकों की बल्ले-बल्ले! 6 धांसू योजनाएं, जिससे होगा बंपर फायदा; जानें कैसे मिलेगा लाभ?

Published: Thu, 23 Jul 2026 12:30 PM (IST)

कन्नौज में मत्स्य पालन की छह योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से 31 जुलाई तक खुले हैं। इच्छुक लाभार्थी ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कन्नौज। चालू वर्ष के लिए मत्स्य पालन की छह योजनाओं के तहत लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से चल रही है और 31 जुलाई तक चलेगी। प्रत्येक योजना के लिए आवेदकों को अलग-अलग आवेदन करना होगा।

मत्स्य पालक विकास अभिकरण के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशू यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के साथ सघन मत्स्य पालन एरेशन सिस्टम की स्थापना के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत दो परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें मत्स्य पालकों के लिए मोटरयुक्त आइसबाक्स परियोजना और माता शबरी महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना शामिल है।

माता शबरी योजना में श्रेणी एक, दो और तीन के जलाशयों वाले जनपदों में केज स्थापना का प्रावधान है। विभाग की ओर से अंतरदेशीय खारे जल क्षेत्रों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश की योजना भी संचालित की जा रही है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना और विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

एक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व के वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षा सूची में रह गए थे, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें E-KYC, वरना रुक जाएगी अगली किस्त