विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: शादी समारोह से वापस जाने के लिए बुलाया था थ्री व्हीलर, हो गई मारपीट; इस वजह से हुआ था विवाद

By amit kuswahaEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 04 Dec 2023 01:14 AM (IST)

कन्या पक्ष के शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों को वापस जाते समय गांव के लोगों ने घेर लिया। ...और पढ़ें

UP News: शादी समारोह से वापस जाने के लिए बुलाया था थ्री व्हीलर, हो गई मारपीट
UP News: शादी समारोह से वापस जाने के लिए बुलाया था थ्री व्हीलर, हो गई मारपीट

संवाद सूत्र, तालग्राम। कन्या पक्ष के शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों को वापस जाते समय गांव के लोगों ने घेर लिया। अभद्रता कर मारपीट की। हमले में चार लोग घायल हो गए।

थाना तालग्राम के गांव अकरमाबाद में नईम की पुत्री की शनिवार को शादी थी। शादी में जिला उन्नाव के शुक्लागंज निवासी रईस अहमद उनके पुत्र फरदीन व शाहिद सहित महिलाएं आई हुई थी। 

दिन में शादी समारोह में शामिल होने के बाद शाम को सभी लोग वापस जा रहे थे। वापस जाने के लिए उन्होंने एक थ्री व्हीलर तालग्राम एक्सप्रेसवे कट तक पहुंचाने के लिए बुलाया था। थ्री व्हीलर पर सभी लोग बैठ गए। सामान अत्यधिक होने के कारण थ्री व्हीलर से वह लोग नहीं जा पाए। 

थ्री व्हीलर वाले ने उन लोगों से किराया मांगा। इस पर समारोह में आए लोगों ने किराया देने से मना कर दिया। गांव के फिरोज व मोहम्मद जुबेर ने डीजल खर्च होने पर ऑटो चालक को किराया देने की बात कही। इसी बात पर अभद्रता के बीच मारपीट हो गई। 

मारपीट में रईस उनके पुत्र फरदीन व शहीद एवं दूसरे पक्ष के जुबेर व फिरोज घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायलों को सीएचसी तालग्राम पर भेज दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Train Derailed: रामपुर में मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात बाधित; बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को किया डायवर्ट