योगी के मंत्री का दावा, लुटेरों के क्षेत्र कन्नौज में कम हो गए अपराध
योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री का दावा है कि कन्नौज में अपराध कम हो गए हैं। छिबरामऊ में आज प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग विकास मंत्री सत्यदेव पचौरी पहुंचे थे।
कन्नौज (जेएनएन)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री का दावा है कि कन्नौज में अपराध कम हो गए हैं। छिबरामऊ में आज प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग विकास मंत्री सत्यदेव पचौरी पहुंचे थे।
यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर यहां स्वागत किया। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा आप सभी को पता है कि कन्नौज यह लुटेरों का क्षेत्र हैं।यहां अपराध कम हो गये हैं तो समझ लो सभी जगह पर अपराध नियंत्रण में है। सभी समझ जगह कम हो गये समझ लीजिए।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी से योग्य कोई नहीं : योगी आदित्यनाथ
पचौरी ने कहा कि प्रदेश में खादी की बिक्री का ग्राफ 34 प्रतिशत बढ़ा है। यहां के बाद मंत्री पचौरी मैनपुरी के बेवर में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: आइएएस अनुराग की मौत गुत्थी सुलझाने में वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद