विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- गरीब जनता को लूटकर साम्राज्य खड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 29 Oct 2023 02:56 PM (GMT+05:30)

कन्‍नौज में मन की बात कार्यक्रम में शाम‍िल होने पहुंचे उत्‍तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने सपा और कांग्रेस ...और पढ़ें

Kannauj News: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी
Kannauj News: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी

जेएनएन, कन्नौज। मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीब जनता को लूटकर साम्राज्य खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा।

भोलानाथ धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाग लिया। स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि सपा ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं।

कांग्रेस ने रामलला के निर्माण में कई बार बाधाएं पैदा की। इसके बाद भी भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। प्रदेश में गरीब जनता की कमाई लूटकर अकूत संपदा बनाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP Promotion: यूपी में जारी है प्रमोशन का सिलसिला, अब शिक्षा विभाग के नौ उप निदेशक बने ज्वाइंट डायरेक्टर

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में न करें ये गलतियां, एग्जाम आज सुबह 10 बजे से