Move to Jagran APP

उन्नाव और कठुआ कांड से पहली बार विदेशों में भारत शर्मसार : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार भारत की बदनामी विदेश में हुई। जम्मू में आसिफा व उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

By Ashish MishraEdited By: Published: Thu, 19 Apr 2018 03:36 PM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2018 08:07 PM (IST)
उन्नाव और कठुआ कांड से पहली बार विदेशों में भारत शर्मसार : अखिलेश
उन्नाव और कठुआ कांड से पहली बार विदेशों में भारत शर्मसार : अखिलेश
कन्नौज (जेएनएन)।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार भारत की बदनामी विदेश में हुई। लंदन में प्रधानमंत्री के सामने हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र कर उन्होंने जम्मू में आसिफा व उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लडऩे का एलान किया।

गुरुवार को ठठिया में पूर्व विधायक स्व. होरीलाल यादव की पौत्री के विवाह समारोह में आए अखिलेश ने भाजपा पर सियासी तीर चलाते कहा कि भारत को पहली बाद लंदन में बदनामी का मुंह देखना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। जम्मू में हुए आसिफा दुष्कर्म कांड ने तो पूरे देश को शर्मसार कर दिया। इसके बाद उन्नाव की घटना पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। बोले, भाजपाई अपनी योजनाओं को लांच करने से पहले क्लोरोफार्म लगा देते हैं। इससे योजना का लाभ मिलने से पहले ही झांसे में फंसकर जनता बेहोश हो जाती है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.