अनियंत्रित बाइक तालाब में गिरी, युवक की मौत
। युवक मौसा के घर से लौट रहा था। जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव दौदापुर निवासी 2
संवाद सूत्र, तालग्राम : युवक रात के अंधेरे में बाइक समेत तालाब में गिर गया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मौसा के घर से लौट रहा था।
जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव दौदापुर निवासी 28 वर्षीय हुकुम सिंह पुत्र प्रमोद कुमार जाटव मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके मौसा कलेक्टर सिंह उर्फ ज्ञानचंद थाना इंदरगढ़ के गांव लेलेपुर में रहते हैं। कुछ दिन पहले हुकुम सिंह की पत्नी उसके मौसा के घर आई थी। ऐसे में सोमवार रात को वह भी मौसा के घर बाइक से आ रहे थे। तालग्राम इंदरगढ़ मार्ग पर मोहल्ला तालाब कला के पास मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। रात में आसपास अंधेरा होने से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। युवक रात भर बाइक सहित तालाब में पड़ा रहा। सुबह लोग वहां से निकले तो पुलिस को बताया। एसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से युवक को तालाब से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। वहां परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक के मामा दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री अजय भारती सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि इस तालाब के पास अधिक मोड़ होने की वजह से अक्सर लोग बाइक से अनियंत्रित होने पर गिर जाते हैं। यहां पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था प्रशासन को करानी चाहिए। सात साल पहले हुई थी शादी
पति का शव देखकर पत्नी रेखा बदहवाश हो गई। उसका विलाप सुनकर वहां मौजूद हर आंख नम हो रही थी। परिजनों ने बताया कि हुकुम सिंह की शादी सात साल पहले रेखा के साथ हुई थी। अब तक उन दोनों के कोई संतान नहीं हुई।