आर्थिक तंगी से जूझ रहे भाजपा नेता के चाचा ने लगा ली फांसी
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर भाजपा नगर अध्यक्ष के चाचा ने आर्थिक तंगी के कारण आज फांसी लगा कर जान दे दी।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 03:10 PM (IST)
style="text-align: justify;">कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी कन्नौज में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता के चाचा का शव पेड़ से लटका मिला। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर राम विलास सविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर भाजपा नगर अध्यक्ष के चाचा ने आर्थिक तंगी के कारण आज फांसी लगा कर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक सिकंदरपुर के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी राम विलास सविता (35) भाजपा के नगर अध्यक्ष नीरज सविता के चाचा थे।
वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह उनका शव गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर लटका मिलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों ने मौत का कारण आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी करना बताया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें