Move to Jagran APP

चलती कार में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, कन्नौज में फेंका

दोनों महिलाएं कार पर बैठ गई। आरोप है कि दोनों युवको ने बाकी सवारियों को उतार दिया। इसके बाद रास्ते में दोनों ने इन दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 03:56 PM (IST)
चलती कार में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, कन्नौज में फेंका
चलती कार में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, कन्नौज में फेंका

कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी में आज सड़क के किनारे बदहवास हालत में दो महिलाओं के मिलने से सनसनी फैल गई। इनके साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

loksabha election banner

फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के मनरूप रावी की दो महिलाएं लखनऊ दवा लेने गई थीं। कल देर रात घर लौटते समय मानकनगर लखनऊ में नहर के पास जिला हरदोई के थाना माधव गंज निवासी नितिन तिवारी व परमेश्वर मिल गए। नितिन से इनकी पहले पहचान होने के कारण दोनों महिलाएं कार पर बैठ गई। आरोप है कि दोनों युवको ने बाकी सवारियों को उतार दिया। इसके बाद रास्ते में दोनों ने इन दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद कन्नौज की सदर कोतवाली अंतर्गत मानीमऊ क्षेत्र के सैयदपुर सकरी गांव के पास फेंक गए। इसके बाद किसी तरह से यह दोनों सड़क पर पहुंचीं। इसके बाद कुछ लोगों के साथ दोनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंचीं। इन दोनों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस काफी सक्रिय हुई। दोनों महिलाओं के साथ मानीमऊ पहुंची। दोनों पीडि़ताओं को आशा ज्योति केंद्र भेज बयान दर्ज कराए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.