Move to Jagran APP

जिला जेल में दो महिला बंदियों ने किया खुदकशी का प्रयास

जागरण संवाददाता कन्नौज जिला जेल एक बार फिर चर्चा में है। यहां दो महिला बंदी के आत्महत्या

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:31 AM (IST)
जिला जेल में दो महिला बंदियों ने किया खुदकशी का प्रयास
जिला जेल में दो महिला बंदियों ने किया खुदकशी का प्रयास

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिला जेल एक बार फिर चर्चा में है। यहां दो महिला बंदी के आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। उसने धारदार हथियार से हाथ की नस काट ली। एक महिला बंदी लूट तो दूसरी हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

loksabha election banner

सोमवार को महिला बंदी ने धारदार वस्तु से अपने हाथ काट लिया। इसकी भनक लगने पर जले प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने जेल अस्पताल में उसकी मरहम पट्टी कराई। महिला बंदी एक साल पहले ही जेल में आई थी। चार दिन पूर्व भी यहां ऐसी ही घटना घटित हुई थी। सूत्रों की माने तो जेल में हत्या के आरोप में दंपती बंद हैं। आरोप है कि डिप्टी जेलर ने उसके पति को बुलाकर हड़काया था। इससे दुखी होकर उसकी पत्नी ने अपने हाथ की नस काट ली थी। तब भी जेल प्रशासन ने महिला बन्दी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया था। दंपती गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक साल पहले ही जेल आए थे। फैली थी महिला बंदी के प्रेग्नेंट होने की अफवाह

लूट के आरोप में बंद महिला के प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी फैल चुकी है। जेल सूत्र बताते हैं कि महिला बंदी ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी खुद ही वहां के कर्मियों को बताई थी। बताया जाता है तब वो दो माह की प्रेग्नेंट थी। मगर तब मामला दबा दिया गया था। इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता। आप जेल अधीक्षक से बात कर लीजिए।

-ग्रीश, डिप्टी जेलर, अनौगी जेल

-------

ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सभी बातें और आरोप निराधार हैं।

-वीके मिश्रा, जेल अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.