चलती कार में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, कानपुर : जिला फर्रुखाबाद निवासी दो महिलाओं ने दो युवकों पर चलती कार में सामू
जागरण संवाददाता, कानपुर :
जिला फर्रुखाबाद निवासी दो महिलाओं ने दो युवकों पर चलती कार में सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
जिला फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के मनरूप रावी निवासी दो महिलाएं लखनऊ दवा लेने गई थीं। बुधवार देर रात घर लौटते समय मानकनगर लखनऊ में नहर के पास जिला हरदोई के थाना माधव गंज निवासी नितिन तिवारी व परमेश्वर मिल गए। नितिन से पहले पहचान होने के कारण दोनों महिलाएं कार पर बैठ गई। आरोप है कि दोनों युवको ने बाकी सवारियों को उतार दिया। रास्ते मे दोनों ने बारी-बारी से महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कन्नौज की सदर कोतवाली अंतर्गत मानीमऊ क्षेत्र के सैयदपुर सकरी गाव के पास फेंक गए। गुरुवार तड़के दोनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंचीं। पुलिस को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। दोनों महिलाओं के साथ मानीमऊ पहुंची। दोनों पीड़िताओं को आशा ज्योति केंद्र भेज बयान दर्ज कराए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पड़ताल शुरू कर दी गई है। जाच के बाद कार्रवाई होगी।