एचटी लाइन के करंट से दो किशोर झुलसे
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : प्रतिमा विसर्जन के बाद एचटी लाइन के करंट से दो किशोर झुलस गए। वह
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : प्रतिमा विसर्जन के बाद एचटी लाइन के करंट से दो किशोर झुलस गए। वहीं ट्रैक्टर पर सवार करीब 30 लोग बाल-बाल बच गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार को नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब पर भक्त प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। यहां पर ताजपुर रोड स्थित कृष्ण गेस्ट हाउस के निकट रखी प्रतिमा को लेकर लोग गए थे। विसर्जन के बाद महिलाएं, बच्चे व अन्य लोग ट्राली पर सवार हो गए। इस बीच मोहल्ला गनेश चौधरी निवासी शिवा (13) पुत्र बृजेश कुमार सक्सेना एवं मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी रिषभ (13) पुत्र कन्हैया ¨सह भी चढ़ने लगे। अचानक वह एचटी लाइन की चपेट में आ गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। सभी ट्राली से नीचे उतर आए और दोनों को गंभीर हालत में पीपल वाली गली स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उनका उपचार शुरू किया गया। लोगों ने बताया कि जिस समय किशोरों को करंट लगा, उस समय ट्राली पर करीब 30 लोग सवार थे। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। यदि कहीं ट्राली में करंट दौड़ जाता, तो बड़ा हादसा हो जाता।