Move to Jagran APP

पिछड़ों को साधने मैदान में उतरेंगे टीपू

जागरण संवाददाता, कन्नौज : लोकसभा 2019 के लिए समाजवादी पार्टी अब रणनीति के साथ मैदान में उतर

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 07:36 PM (IST)
पिछड़ों को साधने मैदान में उतरेंगे टीपू
पिछड़ों को साधने मैदान में उतरेंगे टीपू

जागरण संवाददाता, कन्नौज : लोकसभा 2019 के लिए समाजवादी पार्टी अब रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंपर्क कर स्वयं मैदान में उतरकर इसका शंखनाद करेंगे। मंशा, पिछड़ों को साधने के साथ भाजपा पर वार करने की होगी। इसके लिए हाईकमान ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं से पिछड़े वर्ग के नेताओं, वक्ताओं और पदाधिकारियों की सूची मांगी थी। ये सूची आठ दिसंबर तक भेजनी थी।

loksabha election banner

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि 15 दिसंबर से समाजिक न्याय के लिए सभी विधानसभाओं में पिछड़े वर्ग के नेताओं से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं जानेंगे। साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताएंगे। इस जनसंपर्क की थीम, 'सपा समाजिक स्तर पर पिछड़ी जातियों के हक की लड़ाई लड़ रही है' है। कन्नौज में तीन विधानसभाएं छिबरामऊ, तिर्वा और सदर है। यहां से तकरीबन 20 -20 लोगों के नाम भेजे गए हैं। नामों का चयन होने और उनकी जिम्मेदारी तय होने के बाद यहां जनसंपर्क शुरू हो जाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि नवाब ¨सह यादव बताते हैं कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने इस संबंध में पत्र भेजा है। जिसमें लिखा है कि सभी लोग लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी कर लें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 दिसंबर के बाद कभी भी जनसंपर्क की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं। वो खुद 10 -15 दिनों तक प्रदेश की 403 विधानसभाओं में जनसंपर्क करेंगे।

वेस्ट यूपी से बजाएंगे बिगुल!

पार्टी सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव यानी टीपू वेस्ट यूपी से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर सकते हैं। मेरठ शहर में पहली जनसंपर्क होने की प्रबल संभावना है। कारण, चुनाव का पहला चरण वेस्ट यूपी से ही शुरू होता है। इस कारण सपाई यहीं से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद टीपू ईस्ट यूपी की ओर रुख करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.