रास्ता रोक जान से मारने की धमकी
जागरण संवाददाता, कन्नौज : दबंगों ने एक व्यक्ति को रास्ते में रोक लिया। गाली गलौज कर जान से मार
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज : दबंगों ने एक व्यक्ति को रास्ते में रोक लिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पठकाना निवासी राजा पाठक ने बताया कि 13 जनवरी की रात घर जा रहे थे। मोहल्ले के पास अरारावारी के रहने वाले मुनी कुशवाहा और सुमित राठौर ने रोक लिया। बेवजह गाली-गलौज किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। अब फोन पर बराबर धमका रहे हैं। इससे जानमाल के डर से घर से निकला छोड़ दिया है। मंगलवार को सदर कोतवाली में दोनों नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें