होली से पहले फैला मिलावटी खोवा का जाल
जागरण संवाददाता, कन्नौज: होली से पहले मिलावटी खोवा बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी खोवे
जागरण संवाददाता, कन्नौज: होली से पहले मिलावटी खोवा बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी खोवे का कारोबार पड़ोसी जिला हरदोई से चल रहा है। इस बार खाद्य विभाग की कार्रवाई से पहले इनका जाल फैल चुका है। नगर समेत छिबरामऊ, गुरसहायगंज व तिर्वा की मंडियों पर मिलावटी खोवे की खेप पहुंच रही है। मिठाई दुकानों पर रात में रेडीमेड गुजिया भी तैयार हो रही हैं। इसके अलावा कानपुर, औरैया, इटावा व फर्रुखाबाद से भी दुकानदार मिलावटी खोवा खरीद कर इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। मिलावटी खोवा से बनी गुजिया व मिठाइयों से रंग में भंग होना तय है। मंडियों पर खरीद-फरोख्त का खेल सुबह सात से नौ के बीच होता है। इससे पहले दफ्तर न खुलने के कारण अफसर कार्रवाई के लिए नहीं पहुंचते हैं। त्योहार पर घर-घर गुजिया बनेंगी। इससे पहले सावधानी बरतना जरूरी होगा।
मिल्क पाउडर व रिफाइंड से बनाते खोवा
बाजार मिलावटी खोवे से पटे हुए हैं। यहां बिक रहा अधिकांश खोवा मिल्क पाउडरों से तैयार किया गया है। जो दूध डेरियों से आता है। खोवा में चमक लाने के लिए ¨सथेटिक पाउडर व चिकनापन के लिए रिफाइंड मिलाते हैं। आलू व मैदा भी मिलाते हैं। महंगा दूध अधिकांश दुकानदारों की पहुंच से बाहर है। इसलिए लागत लगाने पर उतना मुनाफा भी नहीं होता है। वहीं, मिलावटी कारोबार में लागत कम और कई गुना मुनाफा होता है। इसलिए अधिकांश दुकानदारों में मिलावटी खोवे की मांग ज्यादा रहती है।
जिला भी बना मिलावटी खोवे का गढ़
पड़ोसी जनपद हरदोई, औरैया, इटावा, कानपुर, लखनऊ आदि की तर्ज पर अब कन्नौज भी मिलावटी खोवा का गढ़ बन चुका है। होली-दीपावली, ईद, रक्षाबंधन आदि त्योहार से पहले यहां मिलावटी खोवे की खेप तैयार की जाती है। जो यहां न बेचकर कानपुर, आगरा, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में खोवा पहुंचा जाता है। ग्रामीण व कटरी इलाकों के अधिकांश लोग इस काम में त्योहार से पहले लग जाते हैं। गंगा व काली नदी से जुड़े कटरी इलाकों में घर-घर मिलावटी खोवा तैयार होता है। यहां के ग्रामीण कार्रवाई से बचने के लिए नाव से नदी पारकर खोवा लाते हैं। इस बीच शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
इनका कहना है
इस तरह का कारोबार नहीं होगा। खाद्य विभाग की टीम सक्रिय है। अब और सख्ती बरती जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर।
खाद्य विभाग नगर में अब तक तीन दुकानों पर खोवे के नमूने लिए हैं। दो ¨क्वटल 60 किलो मिलावटी खोवा फेंका जा चुका है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। नमूने फेल होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-अंशुल पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।