Move to Jagran APP

भगवान गणेश की विदाई में फूटा सद्भावना का ज्वार

संवाद सूत्र, ठठिया : गणेश महोत्सव के समापन पर विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उ

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM (IST)
भगवान गणेश की विदाई में फूटा सद्भावना का ज्वार
भगवान गणेश की विदाई में फूटा सद्भावना का ज्वार

संवाद सूत्र, ठठिया : गणेश महोत्सव के समापन पर विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसमें ¨हदू-मुस्लिम एकता भी दिखाई दी। श्रद्धालुओं को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फल वितरण किए और यात्रा में शामिल लोगों ने उनको प्रसाद वितरण किया है।

loksabha election banner

रविवार को कस्बे के राम मंदिर पर गणेश महोत्सव आयोजन का समापन कर दिया गया। इसको लेकर गणेश विसर्जन यात्रा को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यात्रा को पूरे नगर में घुमाया गया और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसमें लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। डीजे की धुनों पर जमकर नाचे झूमे। इसके साथ ही यात्रा में डांडिया मंडल व राधाकृष्ण समेत कई अछ्वुत झांकी दिखाई गई। यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फल वितरण किए और प्रसाद को ग्रहण किया। यात्रा के समापन के बाद में श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए गंगा नदी मेहंदी घाट को रवाना हो गए। इसमें यात्रियों की भारी भीड़ जुटी थी। पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.